दिल्ली में बाइक सवारों ने लड़की पर तेजाब फेंका, VIDEO:छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी 2 लड़के चेहरे पर तेजाब डाल गए

Total Views : 116
Zoom In Zoom Out Read Later Print

दिल्ली में बुधवार को 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंका गया। घटना द्वारका इलाके में सुबह 7:30 बजे हुई। लड़की छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी बाईक पर सवार 2 लोग आए। पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस के पास घटना की सूचना सुबह 9 बजे आई थी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उसने पहचान के 2 लोगों पर शक जाहिर किया है।

पिता ने बताया- बेटी की आंखों में एसिड गया
लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी(पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है।"

8% जल गया लड़की का चेहरा- द्वारका DCP
वह 8 फीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने ही इस घटना का CCTV फुटेज जारी किया है।
दिल्ली पुलिस ने ही इस घटना का CCTV फुटेज जारी किया है।

राज्य महिला आयोग ने पूछा- क्या किसी में कानून का डर है?
दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूछा- देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर 2 बदमाश दबंगई से तेजाब फेंककर निकल जाते हैं। क्या किसी को भी अब कानून का डर है ? क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता ? शर्म की बात है।

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा- एसिड सब्जियों की तरह आसानी से मिल रहा है। सरकार इसकी खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगा रही। दिल्ली महिला आयोग सालों से इस पर बैन की मांग कर रहा था। सरकारें कब जागेंगी? वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले की जांच के लिए एक टीम सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दी है।

एसिड अटैक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें.....strong>

1. भीलवाड़ा में साधु बने बदमाश ने महिला पर फेंका एसिड

साधु बनकर आए बदमाश ने महिला पर पहले हमला किया और फिर एसिड फेंक दिया। महिला चिल्लाते हुए करीब 1 किमी तक दौड़ती हुई घर पहुंची। एसिड से महिला का चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। मामला भीलवाड़ा के मांडल इलाके के घोड़ास गांव का मंगलवार सुबह 10 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर...

2. नागपुर में घर के बाहर बुलाकर महिला पर तेजाब फेंका

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला और उसके बच्चे पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। विनोबाभावे नगर में रहने वाली लता को मंगलवार सुबह अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने लता से कहा तुम्हारे पति का अफेयर चल रहा है, मिलने आओ तो पूरी जानकारी दूंगी। पढ़ें पूरी खबर...

3. रांची में बाइक के लिए पति ने मांगे पैसे, नहीं मिले तो तेजाब फेंका

पति मोटरसाइकिल खरीदने के लिए हिना से 70 हजार रुपए मांग रहा था।
पति मोटरसाइकिल खरीदने के लिए हिना से 70 हजार रुपए मांग रहा था।

पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। पति कई दिनों से पत्नी से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी के बार- बार मना करने के बाद पति ने तेजाब फेंक दिया। घटना कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी की है। पत्नी का चेहरा, गर्दन और छाती पूरी तरह झुलस गयी है । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति आमिर खान मौके से फरार हो गया।