पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का इंतजार:कश्मीर-हिमाचल में पारा शून्य से नीचे; राजस्थान का चुरू 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

Total Views : 106
Zoom In Zoom Out Read Later Print

देश में सर्दी दस्तक दे चुकी है। कश्मीर और हिमाचल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरा है। हालांकि दिल्ली में अभी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। वहीं, मुंबई में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।

बाकी मैदानी इलाकों की बात करें, तो राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी पारा गिरा है। चक्रवात मैंडूस के बाद दक्षिण के राज्यों में भी मौसम बदला है। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई जगह बारिश हो रही है।

आइए जानते हैं देश में उत्तर से दक्षिण तक कैसा है मौसम का हाल...

हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। अन्य राज्यों के पर्यटक यहां पहुंच कर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

श्रीनगर में तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी के कारण पारा माइनस में बना हुआ है। सुबह के समय मैदानी इलाकों में धुंध देखने को मिल रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बंद रहा। वहीं, जम्मू के नत्थाटॉप में भी हल्की बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

राजस्थान में चुरू सबसे ठंडी जगह, पारा 5 डिग्री पहुंचा
राजस्थान में चुरू में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां रविवार रात पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। करौली में रात का तापमान 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनूं) में 7.7 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.9 डिग्री और वनस्थली (टोंक) और सीकर में 10 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी कड़कड़ाती ठंड
दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है। हालांकि, अभी उतनी ठंड नहीं है, जितनी दिसंबर में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग की मानें, तो अभी पारा गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ी है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। इसके बाद दिल्ली वासियों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल, दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।पंजाब में दिख रहा ठंड का असर

पंजाब में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और गिरेगा। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में छाई धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है।मध्य प्रदेश, UP समेत कई राज्यों में कोहरे ने परेशानी बढ़ाई
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, कई जगहों पर सुबह और रात के समय पड़े रहे कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे विजिबिलिटी काफी कम होने से यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्य प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। 2-3 दिन बाद तापमान मेंकर्नाटक, तमिलनाडु, सहित कई दक्षिण राज्यों में बारिश
साइक्लोन मैंडूस के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में लगातार बारिश हो रही है। मैंडूस अभी कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका प्रभाव अभी भी है। मुंबई में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में चार दिन बारिश होने और गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।