बीजेपी दफ्तर से गुजरते वक्त राहुल ने दिया फ्लाइंग किस: राजस्थान दौरे के दौरान मणिकिन्स चले गए, अंदाज देख सबने ठहाके लगाए

Total Views : 130
Zoom In Zoom Out Read Later Print

TMC नेता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पार्टी के डेरेक ओ ब्रायन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोखले को गुजरात पुलिस ने सोमवार रात जयपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि साकेत से मोरबी हादसे पर ट्वीट का बदला लिया गया है।

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने करीब दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया है। फिलहाल यात्रा झालावाड़ जिले के देवरी घाटा में है। आज के दिन की यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे से स्टार्ट होगा।

इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव ने बीजेपी ने सारी हदें पार कर दी। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन पीएम मोदी क रोड शो में बीजेपी ने प्रचार किया।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के शेड्यूल में राहुल गांधी और यात्री राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए। दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया।

आज दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ के ऑफिस पर खड़े लोगों की ओर जब राहुल ने हाथ हिलाया तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ के ऑफिस पर खड़े लोगों की ओर जब राहुल ने हाथ हिलाया तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

आज की यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सुबह से ही साथ चल रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय नेतृत्व से केसी वेणुगोपाल सहित दूसरे नेता भी नजर आ रहे हैं।

हालांकि, 9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व CM वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

यात्रा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन जुड़े। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे हैं।
यात्रा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन जुड़े। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर BJP-RSS पर निशाना साधा था।

इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।

यात्रा से जुड़े 5 बड़े अपडेट

  • सुबह छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई यात्रा करीब दस बजे देवरी घाट पहुंची है। यहां लंच ब्रेक लिया गया है।
  • इससे पहले चार घंटे के सफर में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सुबह से साथ चल रहे हैं।
  • इस बीच झालावाड़ BJP ऑफिस पर खड़े लोगों का राहुल ने अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर आगे बढ़ गए।
  • इसके बाद 3.30 बजे कोटा के सुकेत से यात्रा का दूसरा फेज शुरू होगा। शाम 6:30 बजे बजे यात्रा रामंगज के हिरिया खेडी पहुंचेगी। यहां कल की यात्रा का आखिरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्रा के मोरू कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
  • राहुल गांधी यात्रा के दौरान चुनिंदा किसानों, मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। झालावाड़ जिले में पहले दिन भी राहुल गांधी ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों से मुलाकात की थी।

कन्हैया बोले - कपड़ों की तरह CM बदले गए

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज कोटा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दी। चुनावों में बीजेपी की रैलियों में स्कूल ड्रेस में बच्चों को लाया गया था। चुनाव की वोटिंग के दिन पीएम के रोड शो में बीजेपी का प्रचार किया गया।

उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन या तो प्रचार की अनुमति दे दीजिए नहीं तो नियम सबके लिए एक हैं। कन्हैया ने कहा कि गुजरात में कपड़ों की तरह मुख्यमंत्री बदले गए हैं। कन्हैया कुमार ने कहा, इस यात्रा का उद्देश्य इलेक्शन नहीं इमोशन है।

भारत जोड़ो, दूसरा दिन; यात्रा से जुड़ी चुनिंदा फोटोज

प्रदेश कांग्रेस सहित कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के भी बड़े नेता दो दिन से यात्रा में साथ चल रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान सरकार में मंत्री और विधायक भी साथ हैं।
प्रदेश कांग्रेस सहित कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के भी बड़े नेता दो दिन से यात्रा में साथ चल रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान सरकार में मंत्री और विधायक भी साथ हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में स्थानीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही है। झालावाड़ में यात्रा के साथ चलते लोक कलाकारों से भी राहुल गांधी बात कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में स्थानीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही है। झालावाड़ में यात्रा के साथ चलते लोक कलाकारों से भी राहुल गांधी बात कर रहे हैं।
बच्चों और युवाओं में राहुल गांधी को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है। सभी राहुल के साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं।
बच्चों और युवाओं में राहुल गांधी को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है। सभी राहुल के साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं।
दूसरे दिन की पहले फेज की यात्रा के दौरान दो दिव्यांग यात्री भी राहुल के साथ चलते नजर आए।
दूसरे दिन की पहले फेज की यात्रा के दौरान दो दिव्यांग यात्री भी राहुल के साथ चलते नजर आए।
झालावाड़ में यात्रा के दूसरे दिन राजस्थानी आर्टिस्ट कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे हैं। इस दौरान एक कठपुतली कलाकार से राहुल ने बात की और कठपुतली चलाने की भी कोशिश की।
झालावाड़ में यात्रा के दूसरे दिन राजस्थानी आर्टिस्ट कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे हैं। इस दौरान एक कठपुतली कलाकार से राहुल ने बात की और कठपुतली चलाने की भी कोशिश की।
मंगलवार सुबह यात्रा शुरू होने के दौरान कुछ बच्चे भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। राहुल ने बच्चों से बात भी की।
मंगलवार सुबह यात्रा शुरू होने के दौरान कुछ बच्चे भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। राहुल ने बच्चों से बात भी की।
मंगलवार को पहले फेज की यात्रा पूरी होने के बाद लंच ब्रेक के दौरान आराम करते हुए यात्री। करीब तीन महीने पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा स्टार्ट हुई थी।
मंगलवार को पहले फेज की यात्रा पूरी होने के बाद लंच ब्रेक के दौरान आराम करते हुए यात्री। करीब तीन महीने पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा स्टार्ट हुई थी।