अफ्रीकी देश की संसद में चलीं सीटें, VIDEO: सांसद ने महिला सर्व को जड़ा थप्पड़ तो शुरू हुई बहस, लात-घूंसे भी लगे

Total Views : 39
Zoom In Zoom Out Read Later Print

अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में महिला मंत्री को थप्पड़ मारने पर जमकर विवाद हुआ। घटना 2 दिसंबर की है। एक सांसद ने महिला मंत्री को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गुस्साई महिला मंत्री ने उन पर कुर्सी फेंक दी। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेता एक-दूसरे के हाथा-पाई करने लगे और फिर उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले।

अब जानिए संसद में हंगामे की वजह...
संसद में बजट सेशन चल रहा था। कार्यवाही के दौरान रूलिंग पार्टी बेन्नो बोक्क याकार (BBY) की महिला मंत्री एमी नदिये गनीबी ने राष्ट्रपति मैकी सॉल के तीसरे कार्यकाल का विरोध करने वाले एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना कर दी। विपक्षी पार्टी के सांसद मस्साता साम्ब को ये बात पसंद नहीं आई। वो अपनी जगह से उठे और गनीबी को थप्पड़ मार दिया।

आध्यात्मिक नेता की आलोचना को लेकर सांसद मस्साता साम्ब ने कहा- एक मंत्री ने संसद में एक स्पिरितुअल लीडर की इंसल्ट की है। ये गलत है। इस बात को महिला मंत्री ने सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने तंज मारते हुए इसे टाल दिया। ये साम्ब को पसंद नहीं आया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया।


ये पहली बार नहीं है जब किसी देश की संसद में हंगामा हुआ हो। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने साल 2020 में कार्यवाही के दौरान तत्कालीन प्रधानंत्री डोनाल्ड ट्रम्प की स्पीच फांड दी थी। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेलोसी ने ट्रम्प की स्पीच को 'अविश्वास का घोषणापत्र' बताया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इन सब विवादों के चलते पेलोसी को "क्रेजी नैंसी" भी कहा था।


घाना की संसद में एक बिल पर बहस के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जम कर लात-घूंसे चले। इस जूतम-पैजार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब सांसदों के बीच हाथापाई नहीं रुकी तो सिक्योरिटी में तैनात मार्शलों ने बीच में आकर हालात संभालने की कोशिश की। कुछ सांसदों ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की थी।

अमेरिका में 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हार हुई थी। इसके बाद 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर उनके समर्थकों के हमला कर दिया था। इसे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश माना गया था। ट्रम्प इस पूरी हिंसा में मूकदर्शक बने बैठे रहे।