राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा: वरिष्ठ पायनियर गिरने से घायल; जयराम बोले- राहुल के दौरे से नहीं जितेगी सियासी दौड़

Total Views : 146
Zoom In Zoom Out Read Later Print

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया।

इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। अब लंच ब्रेक है। पैदल मार्च का दूसरा फेज दोपहर बाद शुरू होगा। इस बीच, यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवर मीणा गिरकर घायल हो गए।


सर्द मौसम के बावजूद बच्चों में भी उत्साह देखा गया। भारत जोड़ो यात्रा में वे भी शामिल हुए।

जयराम बोले- मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि मध्यप्रदेश में सड़कों पर चलना बड़ा खतरा है। राजस्थान आकर राहत की सांस ली है। राजस्थान में सड़कों पर चलना सेफ है। राजस्थान की सड़कें बहुत अच्छी हैं।

गहलोत बोले- राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे भारत जोड़ो यात्री
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं। तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

यात्रा से जुड़े 8 बड़े अपडेट

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।
  • यात्रा सुबह करीब 6:11 मिनट पर झालरापटन से शुरू हुई। सीएम गहलोत, पूर्व सीएम सचिन पायलट सहित कई मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पैदल चले। करीब 14 किलोमीटर के सफर के बाद पहला फेज पूरा। लंच ब्रेक के बाद दूसरा फेज शुरू होगा।
  • तकरीबन 11 बजे के आसपास जयराम रमेश, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और यात्रा के राजस्थान प्रभारी दिवाकर शास्त्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल। रघुवीर मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लड़खड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं।
  • भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं। राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया और 8:15 बजे यात्रा वहां से आगे बढ़ी।
  • दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा कें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
  • राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।
  • पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। यात्रा का दूसरा फेज दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होगा। पहले फेज में राहुल गांधी तीन घंटे तक चले। अब वह झालरापाटन के बाली बोरड़ा में यात्रा के कैंप में ठहरे हैं। यात्रा के लिए हर स्टॉपेज पर कैंप बनाए गए हैं।
  • राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान पहुंची। इस दौरान झालावाड़ में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के साथ सेल्फी ली। यहां आयोजित सभा में अशोक गहलोत ने कहा कि यात्रा मप्र से भी ज्यादा भव्य होगी।
  • राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थकों ने यात्रा में भाग ले रहे हैं।
  • राहुल गांधी की यात्रा से गहलोत-पायलट के लिए मिलेंगे सियासी संकेत
    राहुल गांधी राजस्थान में गहलोत,पायलट को एसेट बताकर पिछले विधानसभा चुनाव की थ्योरी पर आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच गहराते मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी ने मिलकर चलने की नसीहत दी है। भारत जोड़ो यात्रा में गहलोत और पायलट के लिए सियासी मैसेज छिपे रहेंगे। सीएम के नाते गहलोत को पहले दिन पूरी अहमियत मिली तो पायलट को भी मंच पर जगह दी गई है। आगे के कार्यक्रमों में भी गहलोत—पायलट को दिए जाने वाले महत्व से सियासी नरेटिव बनेगा।
  • राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बॉर्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की।