जयराम बोले- कॉमन सिविल कोड यात्रा का विषय नहीं:बीजेपी चुनाव के वक्त ऐसा मुद्दा उठाती है, जो ध्रुवीकरण को बढ़ावा देता है

Total Views : 41
Zoom In Zoom Out Read Later Print

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चल रहे हैं। यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। यात्रा सुबह 6 बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर जिले के तनोदिया गांव में लंच होगा।

यह यात्रा सबसे लंबी दूरी आगर जिले में ही तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर जिले में 97 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यानी प्रदेश में कुल यात्रा की 25 प्रतिशत दूरी आगर जिले में रहेगी। यहां से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रवेश स्थल से लेकर अंतिम छोर तक फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर लगा रखे हैं।

यात्रा को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, प्रशासन द्वारा भी तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

अपडेट्स...

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉमन सिविल कोड के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा- इस पर अलग से बात करूंगा। ये भारत जोड़ो यात्रा का विषय नहीं। ये चुनाव के वक्त ऐसा मुद्दा उठाते हैं, जो ध्रुवीकरण को बढ़ावा देता है।
  • बीजेपी के यात्रा को इवेंट बताने के सवाल पर जयराम रमेश बोले- भारत जोड़ो मोमेंट है, इवेंट नहीं। 2017 में आडवाणी से गांधीनगर में पत्रकारों ने पूछा था- नरेंद्र मोदी आपके चेले हैं? उन्होंने कहा था नरेंद्र मोदी मेरे चेले नहीं हैं, लेकिन वो दुनिया के बहुत अच्छे इवेंट मैनेजर है। इवेंट मैनेजमेंट में उनका कोई मुकाबला नहीं। जो इवेंट मैनेज करते हैं, वो हम पर इल्जाम लगाते हैं। ये राजनीतिक परिवर्तनकारी क्षण है, इवेंट नहीं है। इवेंट कभी 140 दिन के लिए नहीं चलता। 12 राज्यों में रोज 24 किमी चलना कोई इवेंट नहीं है। मोदी चलकर दिखाए, अमित शाह चलकर दिखाएं।
  • जयराम ने स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर कहा- यात्रा में रोज कोई न कोई जुड़ रहा है। आरएसएस के लोग भी जुड़ रहे हैं। लोग आते हैं। सबका स्वागत है। आज पहली बार पूर्व सैनिक भी आए हैं।
  • रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने कहा- अमीरी-गरीबी के बीच का अंतर बढ़ा, नफरतें फैली, संस्थाओं ने निजी सेक्टर का दखल बढ़ा। हमारी यात्रा इनके खिलाफ है।
  • अनुमा आचार्य ने कहा- अग्निवीर योजना छल है। इसमें अपने लोगों की भर्ती करने का प्लान है। जैसे हिटलर ने एसएस आर्मी को बनाया था। अपने ही लोगों को एंट्री दी थी। ये उस तरह की कहानी है। इससे सेना का तो नुकसान है ही, युवा का भी नुकसान है। क्योंकि सेना जिसको ट्रेंड करेगी वो बाहर निकल जाएगा। और युवाओं का नुकसान है कि वो किसी योग्य नहीं रहेंगे। उनको पूर्व सैनिक जैसा सम्मान नहीं मिलेगा।
  • अनुमा ने कहा- बीजेपी ने जैसे अपना छद्म राष्ट्रवाद चलाकर जैसे देशभक्ति की फ्रेंचाइजी लेने की कोशिश की है वो अपने आप में बहुत गलत तरीका है। हमने 1947 से 2015 तक हमने 1500 जहाज खरीदे। उसके बाद हमने सिर्फ 36 रफेल खरीदे। हम कैसे दुश्मन सेना का सामना करेंगे।
  • देशभक्ति की डीलरशिप चलाने वाले सैनिकों के साथ पूर्व सैनिक का भी नुकसान हो रहा है।
  • एक किताब स्टार्टअप नेशन, जो इजराइल के लिए लिखी गई थी। ये न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड स्टार्टअप की सफलता की स्टोरी थी। 70 लाख की जनसंख्या वाले इजराइल का मॉडल हमारे 135 करोड़ की आबादी वाले देश पर लागू कर देना, बिना सोचे-समझे, बिना डिस्कशन के, लोगों को कमजोर करने के लिए है। इससे सेना का नुकसान होगा। युवाओं का नुकसान होगा। उनको सैनिक वाला सम्मान नहीं मिलेगा। सरकार ने सिर्फ 26 रफेल खरीदे और उनका प्रचार खूब किया। हम इनसे दुश्मन सेना का सामना कैसे कर पाएंगे।
  • अनुमा ने कहा- इस सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन को लागू नहीं किया। हम वेड्रंस के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जब चुनाव होता है तभी पुलवामा होता है, तभी हमारे सैनिक ठिकानों पर लगातार हमले होते हैं। ये संयोग है या घटना?
  • विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा- कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हक में काम किया। भाजपा की सरकार ने वो हक छीना। हर आदमी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
  • भारत जोड़ो यात्रा के कम्यूनिकेशन हेड जयराम रमेश ने कहा- आज हम 28 किलोमीटर चलेंगे।
  • यात्रा तनोदिया के पास टी ब्रेक के लिए रुकी। टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर बढ़ी।
  • राहुल सड़क किनारे खड़ी महिलाओं और बालिका से मिलते हुए चल रहे हैं।
उज्जैन से आगर जाते समय राहुल गांधी एक ग्रामीण महिला से इस तरह से मिले।
उज्जैन से आगर जाते समय राहुल गांधी एक ग्रामीण महिला से इस तरह से मिले।
राहुल गांधी के साथ हिंदू समाज से पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा, मुस्लिम समाज से हाजी हारून जमीयत उलेमा, जैन समाज से राजेंद्र कोठारी, सिख समाज से ज्ञानी गुरुविंदर सिंह, बौद्ध समाज से भंते शाक्य पुत्र सागर, पंडित जगदीश शर्मा, बालमुकुंद भारती और ईसाई समाज से फादर आनंद मुटुंगल और मार्को बाबा चलेंगे। सभी टॉरनोड के कैंप पहुंचे।
राहुल गांधी के साथ हिंदू समाज से पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा, मुस्लिम समाज से हाजी हारून जमीयत उलेमा, जैन समाज से राजेंद्र कोठारी, सिख समाज से ज्ञानी गुरुविंदर सिंह, बौद्ध समाज से भंते शाक्य पुत्र सागर, पंडित जगदीश शर्मा, बालमुकुंद भारती और ईसाई समाज से फादर आनंद मुटुंगल और मार्को बाबा चलेंगे। सभी टॉरनोड के कैंप पहुंचे।
उज्जैन से आगर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में 88 साल के बुजुर्ग ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
उज्जैन से आगर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में 88 साल के बुजुर्ग ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
बैतूल विधायक निलय डागा के परिवार ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
बैतूल विधायक निलय डागा के परिवार ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए श्यामगढ़ मंदसौर के स्कूली बच्चे बैंड पार्टी के साथ आए। बच्चे भारत माता और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में हैं। एक बालिक राहुल गांधी का पोर्ट्रेट लेकर आई।
भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए श्यामगढ़ मंदसौर के स्कूली बच्चे बैंड पार्टी के साथ आए। बच्चे भारत माता और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में हैं। एक बालिक राहुल गांधी का पोर्ट्रेट लेकर आई।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन, अमृता राय, विभा पटेल भी चल रही हैं।

महाराष्ट्र के नितिन भारत जोड़ो यात्रा में साइकिल से शामिल हुए हैं। उन्होंने तिरंगे और कांग्रेस के झंडे वाली ड्रेस पहन रखी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में उज्जैन-आगर जिले की सीमा पर सात मोरी में बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए आगर में स्वागत मंच बनाए गए हैं।