नवंबर में ग्रहों का गोचर इन 5 राशि वालों के लाएगा अच्छे दिन, जानें क्या आपकी राशि भी है शामिल

Total Views : 115
Zoom In Zoom Out Read Later Print

November Grah Gochar 2022: नवंबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। इन ग्रहों के गोचर से कई राशि वालों के जीवन में अच्छे दिन आ सकते हैं। आप भी जान लें-

November Grah Rashi Parivartan 2022: मंगलवार से नया महीना नवंबर शुरू होने जा रहा है। इस महीने पांच बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में जाने से कई राशि वालों को खूब लाभ होगा। जानें नवंबर महीने में किन राशि वालों को होगा लाभ।

नवंबर में ग्रहों का गोचर इन 5 राशि वालों के लाएगा अच्छे दिन, जानें क्या आपकी राशि भी है शामिल

नवंबर में कब किस ग्रह का गोचर-

नवंबर महीने में साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को मेष राशि में लगेगा। 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 13 नवंबर को मंगल वक्री अवस्था में मिथुन से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 13 नवंबर को बुध भी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। 24 नवंबर को गुरुदेव बृहस्पति मीन राशि में चाल बदलकर वक्री से मार्गी होंगे।

इन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन- नवंबर महीने में ग्रहों के गोचर का लाभ मिथुन राशि वालों को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

कर्क- कर्क राशि वालों को लिए नवंबर महीना लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। छात्रों के लिए यह महीना उत्तम रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए नवंबर महीना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे।

मकर- मकर राशि वालों के नवंबर महीने में अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबारियों को मुनाफे के योग बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।