वक्री मंगल से इन 4 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की के प्रबल योग

Total Views : 123
Zoom In Zoom Out Read Later Print

Mangal Vakri 2022: वक्री मंगल कई राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आ सकते हैं। इन राशि वालों को धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।

Vakri Mangal 2022 Effect on Zodiac Signs: ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह ने 16 अक्टूबर को वृषभ राशि में प्रवेश किया था। अब 30 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 54 मिनट पर वक्री हो चुके हैं। मंगल अब उल्टी चाल चलेंगे। ज्यादातर ग्रहों की वक्री चाल कष्टकारी मानी गई है, लेकिन वक्री मंगल महापुरुष राजयोग बन रहे हैं। जानें वक्री मंगल किन राशि वालों के जीवन में लाएंगे खुशियां-

वक्री मंगल से इन 4 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की के प्रबल योग

वृषभ- मंगल वक्री होकर वृषभ राशि वालों को लाभ ही लाभ पहुंचाएंगे। इस अवधि में नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।


सिंह- सिंह राशि वालों के लिए मंगल की वक्री चाल लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए वक्री मंगल शुभ साबित होंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले जातकों के आय में वृद्धि संभव है। वाहन या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ- मंगल ग्रह कुंभ राशि वालों के साहस व पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस दौरान आप हर काम को आसानी से करते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।